Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट पीट कर हत्या

newsmrl.com rime update by akanksha

यूपी के फिरोजाबाद में थाना रसूलपुर क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।


प्रेम नगर निवासी पवन पुत्र किताब सिंह पेंटिंग का कार्य करता था। उसका शांति नगर निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। बताया जाता है उसे लड़की ने उसे फोन कर घर पर बुलाया था।

देर रात वह लड़की के घर पर पहुंच गया। उसको घर में जाते लड़की के परिजनों में देख लिया। उन लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
उन लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट के बाद अचेत हो गया। उसके बाल भी कटवा दिए। उसको काफी प्रताड़ित किया गया। युवक की तबीयत बिगड़ते ही हमलावर घबरा गए।
वह काफी लोग एकत्रित हो गए।

घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। लड़की के परिवारजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। एसएसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button