दुनिया में कोरोना के मामले 11.35 करोड़ से ज्यादा, मरने वालों की संख्या 25.19 लाख परदुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 113,544,338 हो गई है। इस वायरस से अब तक 2,519,255 लोगों की मौत हो चुकी है।दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित 89,129,051 लोग ठीक हो चुके हैं।अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।
अमेरिका में संक्रमण के कुल मामले करीब 2.90 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जबकि अब तक वहां 520,785 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 21,896,032 पर पहुंच गयी है।
