◆दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी परीक्षा।
देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) आज से शुरू हो गई है। BArch, BPlanning प्रोग्राम में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार आज JEE मेन परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि BE / BTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार 24 से 26 फरवरी तक परीक्षा में उपस्थित होंगे। तीन घंटे तक चलने वाली परीक्षा 331 शहरों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी।
चार दिन तक चलने वाली जेईई मेंस की परीक्षा में कुल 1604 परीक्षार्थी बैठेंगे। लेकिन, पहले दिन 170 उम्मीदवार पाली में परीक्षा देंगे।
परीक्षा के लिए एनटीए की खास तैयारी-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शिफ्ट्स के बीच बैठने की जगह को सैनिटाइज़ करेगी, उम्मीदवारों को थ्री-प्लाई फेस मास्क और सैनिटाइज़र उपलब्ध कराएगी। थर्मल गन की मदद से शरीर के तापमान की जांच करेगी और बुखार वाले छात्रों के लिए अलग कमरे में बैठने की व्यवस्था करेगी।
