Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

सैफ करीना के दूसरे बच्चे का नाम हुआ कन्फर्म!

newsmrl.com page3 update by akanksha

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के घर हाल ही में दूसरी बार किलकारी गूंजी।

करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान के बाद एक बार फिर एक बेटे को जन्म दिया। करीना- सैफ के घर नन्हें मेहमान के बारे में कपल के फैन अधिक से अधिक जानना चाहते हैं। ऐसे में तैमूर अली खान  के छोटे भाई को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल 2016 में जब सैफ अली खान और करीना के घर पर पहली बार किलकारी गूंजी थी तो कपल ने अपने बेटे के लिए कई नाम सोचकर रखे थे, हालांकि आखिर में उन्होंने अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई बवाल भी देखने को मिले थे। उस वक्त जितने भी नाम कपल ने सोचे थे, उनमें एक नाम फैज भी था, जो सैफ अली खान ने करीना को सुझाया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जो नाम सैफ और करीना ने अपने पहले बेटे का नहीं रखा था, वो अब दूसरे बेटे का रखेंगे। यानी सैफीना के दूसरे बेटे का नाम फैज हो सकता है।

गौरतलब है कि तैमूर अली खान के छोटे भाई का नाम क्या होगा, ये तो वक्त ही बताएगा, हालांकि फैन्स इस बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं। बता दें कि सैफ करीना के बेटे तैमूर, सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं पैपराजी भी अक्सर उनकी तस्वीरों और वीडियोज के लिए आतुर नजर आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button