Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

AsiaInternationalInternational BreakingnewsmrlSports
Trending

ASIA CUP 2022 : रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी

India beat Pakistan in a thrilling match in the Asia cup cricket tournament

ASIA CUP 2022 : T20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत को बेसब्री से इस मुकाबले का इन्तजार था, 2021 में पाकिस्तान से मिली हार भारतीय खिलाडी भुला नहीं पा रहे थे पाकिस्तानी टीम ने तब शानदार खेल दिखाकर 10 विकेट से भारत को हराया था। 2022 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की जंग उसी मैदान पर हुई जहां दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया था। और भारतीय टीम ने आखिर उस हार का बदला इस टूर्नामेंट में ले ही लिया.

मैच हाई लाइट्स

टॉस जीत कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी। गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में ही बाबर आजम का विकेट लेकर पाकिस्तान को सदमा दे दिया, दूसरे छोर से मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर तो रहे थे लेकिन उनकी रफ़्तार धीमी और भारतीय बॉलिंग अटैक बाउंसर का इस्तेमाल कर पहले 5 विकेट जल्दी ले लिए, नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई।

बैटिंग की शुरुआत में में भारत की तरफ से केएल राहुल टीम में वापसी कर रहे थे, लेकिन पहले ओवर में ह निपट कर पेवेलियन लौट गए, उधर खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली थे। भारत की रन चेज की शुरुआत निराशाजनक रही। क्यूंकि केएल राहुल पहले ओवर में ही आउट हो गए। मगर इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन एक के पीछे एक दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद जडेजा नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे। जडेजा ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल टीम को अच्छी स्थितिमें पहुंचा दिया। हार्दिक पांड्या के साथ उनकी साझेदारी अच्छी चल रही थी। भारत को आखिरी 5 ओवर में 51 रनों की दरकार थी और हर ओवर में यहां से 10 रन चाहिए थे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया लक्ष्य से 21 रन दूर थी। लेकिन हार्दिक पांड्या ने हारिस राऊफ के ओवर में तीन चौके लगाकर ने प्रैशर कम कर दिया। पारी का आखिरी ओवर लेकर आए मोहम्मद नवाज पर प्रेशर बहुत था क्योंकि उन्हें मात्र 7 ही रन डिफेंड करने को मिले थे। बाएं हाथ के स्पिनर को देख उत्साहित हुए जडेजा पहली गेंद पर गलती कर बैठे और विकेट गंवाकर पवेलियन लौटे। लेकिन दुसरे छोर से जमे हार्दिक ने स्ट्राइक मिलने पर तीसरी गेंद मिस करने के बाद अगली गेंद पर लंबा छक्का लगाकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई और 308 दिनों से चुभ रही हार का दर्द दूर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button