NOIDA : ट्विन टावर गिराने का जिम्मा एडिफाइस नाम की कंपनी को मिला था। ये काम प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता की निगरानी में हुआ। उन्होंने बिल्डिंग में 3700 किलो बारूद भरा है। पिलर्स में लंबे-लंबे छेद करके बारूद भरना गया था। 32 मंजिला इमारत मलबे में बदल गई, आस-पास के घरों में खरोंच तक नहीं आई. ट्विन टावर के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पूरा इलाका खाली कराने के बाद सील किया जा चुका था। ट्विन टावर के पास हर रास्ते पर बैरिकेडिंग थी। नोएडा एक्सप्रेस वे बंद किया जा चुका था।
दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर डिमोलिशन एक्सपर्ट चेतन दत्ता ने ब्लैक बॉक्स से जुड़े हैंडल को 10 बार रोल किया। इसके बाद इसमें लगा लाल बल्ब ब्लिंक करना शुरू किया। इसके बाद दत्ता ने हरा बटन दबाया। इससे चार डेटोनेटर तक इलेक्ट्रिक वेव गई। इसके बाद 9 से 12 सेकेंड में बिल्डिंग में एक के बाद एक धमाके हुए। टावर गिरने तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रही। यहां नोएडा पुलिस के 400 से ज्यादा जवान तैनात हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात है। ब्लास्ट होते ही बहुमंजिला मंजिला इमारत मलबे में बदल गई।
कुतुब मीनार से ऊंचे ट्विन टावर से ठीक 9 मीटर दूर सुपरटेक एमरेल्ड सोसायटी है। यहां 650 फ्लैट्स में करीब 2500 लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशान इसी सोसाइटी के लोग थे जिन्होंने टावर के गिरने के बाद चैन की सांस ली। डिमोलिशन साइट पर पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई थी। भारत में इससे पहले इम्प्लोसिव टेक्नीक से इतना बड़ा डिमोलिशन कभी नहीं हुआ




