Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Bollywood
Trending

जानिए कौन कौन वकील लड़ रहा आर्यन खान के जमानत की लड़ाई। दिग्गजों की फौज अदालत में।

newsmrl.com Know who the lawyer is fighting for Aryan Khan's bail. Legion of veterans in court update by Md_Riz

आर्यन खान को बेल दिलवाने के लिए वकीलों की पूरी फौज उताार दी है। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने क्रूज पार्टी ड्रग केस में फंसे अपने बेटे के केस के लिए नई फौज उतरी।

इस केस की पैरवी पहले वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे ने की थी, जिन्होंने रिया चक्रवर्ती केस में मुकदमा लड़ा था। उसके बाद हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी करवाने वाले अमित देसाई ने भी आर्यन की तरफ से पक्ष रखा। अब भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन खान की जमानत पर उनकी तरफ से बॉम्बे हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में जिरह करेंगे।

मुकुल रोहतगी 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के वकील रहे थे और हाल ही में कहा था कि शाहरुख के बेटे को बेल दी जानी चाहिए। वकीलों की इस फौज में आनंदिनी फर्नांडीस और रुस्तम मुल्ला जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अमित देसाई ने की थी सेशंस कोर्ट में पैरवी
वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने सेशंस कोर्ट में इससे पहले सोमवार को आर्यन खान की पैरवी की थी। हालांकि उन्हें उस समय निराशा हाथ लगी, जब कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। अमित देसाई ने 2002 में हुए हिट एंड रन मामले में सलमान खान को जमानत दिलाने के साथ-साथ केस से बरी भी करवाया था।

इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन को जमानत दिलवाने के लिए रूबी सिंह आहूजा और संदीप कपूर की टीम को भी उतारा है। इसके अलावा लॉ फर्म, करंजावाला एंड कंपनी भी बॉम्बे हाईकोर्ट में अपने मुवक्किल आर्यन खान को जमानत दिलवाने की वकालत करेंगे।

कौन हैं कंरंजावाला?
अपनी पत्नी माणिक के साथ करंजावाला एंड कंपनी की स्थापना करने वाले रायन करंजावाला की व्यापार और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों के साथ घनिष्ठ मित्रता है। उनके अंतरराष्ट्रीय मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक, टाटा, अंबानी और वाडिया के साथ-साथ पूर्व प्रधान मंत्री वी.पी. सिंह के साथ संबध रहे हैं। भारत सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री रहे दिवंगत अरुण जेटली उनके घनिष्ठ मित्र थे। वे उनसे पहली बार कॉलेज में मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button