बच्चे के जन्म के बाद कई कपल्स की सेक्सुअल लाइफ अस्त-व्यस्त हो जाती है।
वे नई जिम्मेदारियों और घर के कामों में इतना उलझ जाते हैं कि उनकी सेक्सुअल लाइफ पीछे छूट जाती है। लेकिन एक अध्ययन के अनुसार, अपनी सेक्सुअल लाइफ को दोबारा पुनर्जीवित करने के लिए कुछ सिम्पल बातों को अपनाने से उनकी लव लाइफ फिर से मसालेदार बन सकती है।
अध्ययन क्या कहता है
जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जो माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों का 40 से 60 प्रतिशत तक कार्य मिलबांट कर करते हैं, उनके रिश्ते खुशहाल और सेक्सुअल लाइफ बेहतर होती है।
किस प्रकार किया गया अध्ययन
शोधकर्ताओं ने 487 हेट्रोसेक्सुअल कपल्स (जिनके बच्चे थे) से एकत्र किए गए आंकड़ों का अध्ययन किया और उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा- वे रिश्ते जहां महिलाओं ने बच्चों की देखभाल की अधिकांश जिम्मेदारियों (कम से कम 60 प्रतिशत) को संभाला, वे रिश्ते जहां पुरुषों ने ज्यादा जिम्मेदारियां संभाली और वे रिश्ते जहां कपल्स ने जिम्मेदारियों को लगभग समान रूप से विभाजित किया था।
अन्य मापदंडों का भी अध्ययन
शोधकर्ताओं ने अन्य मापदंडों का भी अध्ययन किया, जो एक दंपति के रिश्ते को निर्धारित करते हैं-संघर्ष, सेक्सुअल फ्रीक्वेंसी और सेक्स लाइफ की क्वालिटी। निष्कर्ष के अनुसार, उन दंपतियों के बीच बेहतर और संतोषजनक संबंध थे, जब वे बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारियों को मिलजुलकर किया करते थे, उन लोगों की तुलना में जहां एक सिंगल पैरेंट ने सब कुछ संभाला था।
दिलचस्प तथ्य
दिलचस्प बात यह है कि इस व्यवस्था में, वे कपल्स जो समान रूप से बच्चों के देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों को शेयर करके किया करते थे, वहां ज्यादातर काम पुरुष करते थे और पत्नी के साथ उतना ही सेक्सुअल रिलेशन भी बनाते थे। हालांकि, ऐसे पुरुषों ने सेक्स लाइफ की क्वालिटी निम्नतम होने की सूचना दी और उनकी महिला पार्टनरों ने सेक्स लाइफ की उच्चतम गुणवत्ता की सूचना दी।


