भोजन के मामले में हम अक्सर बहुत सिलेक्टिव होते हैं।
जुबान को जो पसंद आए, हम वही खाते हैं। जबकि कुछ ऐसी चीजें हैं जो हम केवल उबालकर खाते हैं और माना जाता है कि इनमें दूसरी चीजों से अधिक पोषक तत्व होते हैं, जैसे अंडा, चावल, चिकन, बींस और आलू आदि। हालांकि, उबालने के बाद भी इनके अंदर मौजूद तत्व थोड़े बदल जाते हैं। इसलिए कुछ विशेषज्ञ उबले हुए भोजन को भी सबसे ज्यादा तंदुरुस्त नहीं मानते।
हालांकि, इसके पीछे की वजह यह माना जाता है कि जब आप भोजन को अधिक उबाल देते हैं तो उसके पोषक तत्व भी नष्ट होने लगते हैं। लेकिन उसे ओवर कुक्ड होने से रोका जा सकता है यानी आपको केवल उबले हुए भोजन में यह देखना है कि वह ज्यादा ना पक जाए। अगर भोजन सही मात्रा और समय तक उबला हो तो वह फायदेमंद ही रहता है। चलिए जानते हैं कैसे है उबला हुआ भोजन बेस्ट…
उबला हुआ भोजन वजन कम करने में मदद करता है, त्वचा की बनावट में सुधार करता है, अम्लता को रोकता है, गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद कर सकता है। पेट की सूजन को कम करती है और बालों के विकास को बढ़ावा भी देता है।
यहां जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो आपको उबालकर जरूर खानी चाहिए…
उबले हुए सेब का हलवा और सूप।
अभी तक का सबसे ज्यादा असरकारक फॉर्मूला माना जाता है उबले हुए सेब का सूप और उसके पल्प के हलवे को इसके लिए सेब को कद्दूकस कर लें, और 1 सेब में 4 गिलास पानी डाल कर 1½ गिलास होने तक उबाल लें, और छान ले वो पानी सूप बन चुका है, उसे गरम गरम पीएं, कुछ भी अलग से न मिलाएं, इसका स्वाद नेचुरली ही खट्टा मीठा स्वादिष्ट होता है, बचे हुए पल्प में एक चम्मच शहद, और एक चम्मच गुड़ मिला कर 70 सेकंड तक पकाए ये सेब का हलवा बन जाता है इसे भी खाएं। इस तरह से सिर्फ एक सेब से आप जबरदस्त एनर्जी पा सकते हैं, कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद है।
उबला हुआ भोजन वजन कम करने में मदद करता है, त्वचा की बनावट में सुधार करता है, अम्लता को रोकता है, गुर्दे की पथरी को रोकने में मदद कर सकता है। पेट की सूजन को कम करती है और बालों के विकास को बढ़ावा भी देता है।
हमारे शरीर को दिनभर बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे कई तत्व आपको कॉर्न के अंदर आसानी से मिल जाते हैं। इसके अंदर आपको विटामिन बी मिलती है जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक होती है। इसके अलावा कई खनिज तत्व जैसे कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक आदि पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं और आपको बीमारियों से बचा कर रखते हैं।
जिम जाने वाले लोग अक्सर ब्रोकली खाना बेहद पसंद करते हैं। इसके पीछे की वजह है कि इसके अंदर पाए जाने वाले गुण। ब्रोकली में विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, और पोटेशियम जैसे तत्व तो पाए जाते ही हैं, साथ ही इसमें प्रोटीन भी मौजूद होता है। ब्रोकली का सेवन आप उबालकर सूप के साथ कर सकते हैं। (3)
Researchgate में प्रकाशित एक अध्ध्यन के अनुसार फ्राइड आलू जहां वेट बढ़ने की वजह बनता है, तो वहीं उबले हुए आलू के अंदर कैलोरीज की संख्या और फैट कम हो जाता है। आप चाहें तो इसके साथ टमाटर, प्याज और अन्य सामग्री डालकर चाट की तरह खा सकते हैं।
प्रॉन्स को सबसे बेहतरीन सी फूड्स में से एक माना जाता है। इसके अंदर पाए जाने वाले कई तत्व आपको बीमारियों से दूर रखते हैं। इसका सेवन आप उबालकर सलाद या सूप के साथ कर सकते हैं। इससे आपको प्रॉन्स के सभी लाभ प्राप्त होंगे।
उबले अंडे की सफेदी से मिलने वाला प्रोटीन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा होता है, क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। अंडे को अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं।


