डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) में एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर हो रही 1074 भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है.
ब अभ्यर्थी 23 जुलाई 2021 तक आवेदन किए जा सकते हैं. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभी तक लास्ट डेट 23 मई थी.
डीएफसीसीआईएल ने भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम भी बदल दिया है. अब इसकी परीक्षा जून की बजाए सितंबर या अक्टूबर में होगी. इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन हो रहे हैं।
डीएफसीसीआईएल के भर्ती नोटिफिकेशन में कहा गया है कि रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है. बता दें कि डीएफसीसीआईएल भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है. यह देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर उपक्रमों में से एक है. डीएफसीसीआईएल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां होनी हैं.
डीएफसीसीआईएल में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट, वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद होगा. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट दो या तीन सेशन में आयोजित किया जाएगा. नोटिस में कहा गया है कि यह परीक्षा दो घंटे की होगी. इसमें 120 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में होगा.
अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान देने वाली बात है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. गलत जवाब देने पर एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे. नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा में क्वॉलिफाइंग मार्क्स अलग-अलग हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 40% मार्क्स, एससी, ओबीसी -एनसीएल , इडब्लूएस के लिए 30% और एसटी के लिए 25% हैं.
