रायपुर में सैनिटाइजर के जहरीले कारोबार का खुलासा हुआ है। देवेंद्र नगर में यह सर्जिसेफ प्लस नाम से यह सैनिटाइजर कपड़े का एक कारोबारी बनवा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारकर इस कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
पता चला कि कंपनी का संचालक राकेश सोमानी कपड़ा कारोबार की आड़ में जहरीला सैनिटाइजर बना रहा था। कंपनी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पकड़े गए सैनिटाइजर में मिथाइल एल्कोहल की मौजूदगी की जानकारी दी है। यहां से लिए गए 8 में से 3 सैंपल में खतरनाक मिलावट पाई गई है। बताया गया कि मिलावट की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने देवेंद्र नगर सेक्टर 4 स्थित इला ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में छापा मारा। वहां से 14 हजार लीटर सैनिटाइजर और 10 हजार बोतल के बिल बरामद हुए हैं।
newsmrl आप सभी से अपील करता है की अगर ये सेनेटाइजर आप या आप इस्तेमाल कर रहे, या आपका कोई परिचित या अपरिचित इस्तेमाल करते दिखे तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर इसे नष्ट करें इसकी शीशी को तुरंत पानी की निकासी नाली में खाली कर दें।


