रायपुर के लोकप्रिय महापौर एजाज़ ढेबर ने अपने जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा..
आज अपने जन्मदिन पर जिला प्रशासन रायपुर कलेक्टर श्री एस भारतीदासन को लोगों के स्वास्थ्य लाभ हेतु स्वास्थ्य व्यवस्था में छोटी-सी सहायता करते हुए 500 ऑक्सीमीटर प्रदान किया। जन्मदिवस हो या कोई भी सामान्य दिवस, मैं सदैव शहर के लोगों के प्रति समर्पित हूं।
ज्ञात हो की इससे पहले वो कोविड सेंटर में भी लगातार खुद निगरानी करने जाते रहे हैं, और व्यवस्था की जानकारी लेते रहे हैं।
कोवीड से स्वस्थ हुए लोगों में से कई का व्हीलचेयर खुद अपने हाथों से बाहर ला के उनका सम्मान और उत्साह वर्धन करते रहे हैं।रायपुर की जनता के अनुसार मानवीय मूल्यों को समझने वाला ऐसा जमीन से जुड़ा महापौर इससे पहले कभी रायपुर को नही मिला।


