Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चे की मौत।

newsmrl.com mobile blast news update by rajender singh

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मोबाइल की बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत हो गई। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि बच्‍चे के चेहरे का काफी हिस्‍सा धमाके की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, जिस समय ब्लास्ट हुआ तब बच्चा हाथ में मोबाइल बैटरी लेकर चार्ज करने की कोशिश कर रहा था। अक्सर फोन चार्ज करते समय मोबाइल बैटरी फटने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग फोन के साथ मिलने वाले ओरिजनल चार्जर की जगह किसी भी दूसरे चार्जर का इस्तेमाल कर लेते हैं। अगर आपका ओरिजनल चार्जर खराब हो गया है तो नया चार्जर भी कंपनी से ही खरीदें। दरअसल हर मोबाइल की चार्जिंग सपोर्ट करने की क्षमता अलग-अलग होती है। साथ ही कभी लोकल पावरबैंक का इस्तेमाल भी न करें।

चार्जिंग के समय न करें ये काम
जब भी फोन को चार्ज कर रहे हों, इस पर बात बिलकुल न करें। साथ ही अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो फोन को चार्जिंग पर लगाकर गेम खेलना भी खतरनाक हो सकता है। हमेशा चार्जिंग के समय फोन को रख देना चाहिए, इसका इस्तेमाल करने से बचें। एक विकल्प यह भी है कि आप फोन को स्विच ऑफ करके चार्ज कर लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button