Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

मुंबई के सबसे चर्चित हाई प्रोफ़ाइल स्कैंडल में नया मोड़

newsmrl.com celebrity scandal update by akanksha tiwari

शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गृहमंत्री अनिल देशमुख का साथ।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के ‘लेटर बम’ और 100 करोड़ रुपये की करप्शन के आरोप के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख सोमवार को सरकारी निवास से निकलकर सह्याद्रि गेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गृह विभाग के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे। अनिल देशमुख रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक सह्याद्रि गेस्ट हाउस में मौजूद रहे और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सह्याद्रि गेस्ट हाउस में तीन घंटे रहने के दौरान अनिल देशमुख ने गृह विभाग के अधिकारियों के साथ किस बात को लेकर चर्चा की, हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई है। गेस्ट हाउस से बाहर निकलते समय अनिल देशमुख मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। इसके बाद वह 11 बजे के बाद ज्ञानेश्वरी स्थित अपने सरकारी निवास लौटे।

शरद पवार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनिल देशमुख का साथ दिया। उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख और सचिन वझे के बीच बातचीत के आरोप गलत हैं, क्योंकि फरवरी महीने में देशमुख अस्पताल में भर्ती थे। इस दौरान शरद पवार ने अनिल देशमुख के अस्पताल में भर्ती होने का पर्चा भी दिखाया और कहा कि कोरोना वायरस की संक्रमण की वजह से वह 5 से 15 फरवरी तक नागपुर के अस्पताल में भर्ती थे।


इसके बाद 16 फरवरी से 27 फरवरी तक वह होम आइसोलेशन में थे। शरद पवार ने कहा, ‘इससे यह साफ हो जाताया है कि अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोप गलत थे, ऐसे में उनके इस्तीफे का सवाल नहीं उठता है। परमबीर सिंह के आरोपों से महाराष्ट्र सरकार पर कुछ असर नहीं पड़ेगा.’

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करके उन्हें पहुंचाएं।आरोपों के बाद दिल्ली में शरद पवार के घर पर एनसीपी की बैठक हुई, जिसमें एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल शामिल हुए। बैठक के बाद शरद पवार ने कहा कि परमबीर सिंह की चिट्ठी में लगाए गए आरोप गंभीर जरूर हैं, लेकिन इसमें कोई सबूत नहीं दिया गया है। इन आरोपों की गहन जांच की जरूरत है और उद्धव ठाकरे इस मामले में आखिरी फैसला लेंगे।


मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम सिंह ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगाए हैं, इसके जवाब में 2 दिन के भीतर ही परम भी परमवीर सिंह पर भी गंभीर आरोप लग गए।पुलिस इंस्पेक्टर अनूप डांगे के हवाले से सोमवार को यह आरोप सामने आए उन्होंने इसी फरवरी में राज्य के अतिरिक्त गृह सचिव को पत्र लिखा इसमें परमवीर की अंडरवर्ल्ड से रिश्तो का खुलासा किया


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button