बॉलीवुड अभिनेता हरमन बावेजा साशा रामचंदानी संग शादी के बंधन में बंध गए। हरमन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके दोस्त और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हरमन की शादी में पहुंचे थे और वहां से उन्होंने उनकी शादी की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
दूल्हा बने अभिनेता हरमन बावेजा की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने गुलाबी रंग की शेरवानी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने सफेद साफा पहन रखा है जो उनकी पगड़ी और शेरवानी से खूब मैच कर रहा है।
करीबी दोस्त और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने किया भांगड़ा – हरमन बावेजा और साशा कि शादी में राज कुंद्रा ने पंजाबी सॉन्ग में जबरदस्त भांगड़ा किया,उनका यह वीडियो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया।

उन्होंने गुलाबी रंग की शेरवानी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने सफेद साफा पहन रखा है जो उनकी पगड़ी और शेरवानी से खूब मैच कर रहा है।
