Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlPage3
Trending

कोरोना गाइडलाइंस ना मानने पर गौहर खान पर दर्ज हुआ था FIR,

newsmrl.com covid19 update by nujhat

अब एक्ट्रेस की टीम ने हाथ जोड़कर कही ये बात


टीवी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस गौहर खान के खिलाफ बीएमसी ने कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज करवाया था। गौहर पर कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर घूमने और शूटिंग करने का आरोप है। अब इस मामले में गौहर खान की टीम ने एक बयान जारी किया है।
गौरतलब है कि मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बीएमसी द्वारा एक्‍ट्रेस के खिलाफ IPC की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसकी जानकारी ट्वीट कर दी गई थी।

गौहर खान पर आरोप है कि वो कोरोना से संक्रमित हैं और नियमों का पालन ना करते हुए फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, गौहर खान की टीम ने बयान में कहा है,।गौहर खान के लिए बहुत से लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं। नई जांच रिपोर्ट में वह कोविड निगेटिव आई हैं। वह एक कानून का पालन करने वाली नागरिक है और बीएमसी के सभी मानदंडों का अनुपालन करती है।
आगे इस स्टेटमेंट में लिखा है,

सभी अटकलों को समाप्त करने की अपील है।गौहर खान बीएमसी की हर जरूरी चीज के साथ सहयोग कर रही हैं। मीडिया से अनुरोध है कि अटकलों पर ध्यान न दें और गौहर के भावनात्मक समय का सम्मान करें क्योंकि उन्होंने 10 दिन पहले ही अपने पिता को खो दिया था।इसलिए हमारा हाथ जोड़कर अनुरोध है कि यह दुख का समय खुद गौहर के लिए है उसका सम्मान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button