पूरी दुनिया की आस्था के प्रतीक श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य अयोध्या में शुरू हो गया है इस क्रम में निर्माण के लिए 250 फीट चौड़ा, 400 फीट लंबी व 40 गहरी नींव की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया था अब 40 फीट गहरे विशाल भूखंड को भरने के लिए काम शुरू हो गया है, इस कार्य हेतू सोमवार को शुभ मुहूर्त में 10:55 बजे से ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पूजन किया, नींव भराई के बाद श्रीराम मंदिर के निर्माण का कार्य धीरे-धीरे और आगे की ओर बढ़ेगा।

आज प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर, वैदिक पूजन के साथ ही श्री राम मंदिर निर्माण हेतु नींव भराई का कार्य प्रारंभ हो गया है।
इस अवसर पर भगवान श्री गणेश, विष्णु और श्री लक्ष्मी जी तथा विश्वकर्मा भगवान के पूजन के पश्चात 40 फीट गहरी नींव की भराई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
