Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Businessnewsmrl
Trending

फिर से लुढ़की सोने – चांदी की कीमत

newsmrl.com gold update by akanksha

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है।

गुरुवार को महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह के सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज बंद रहा था। शुक्रवार को इसके खुलने पर वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में और गिरावट दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को अप्रैल गोल्ड वायदा भाव सुबह 138 रुपये गिरकर 44,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पिछले ट्रेड में शाम को यह 44,879 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोना 44772 रुपये प्रति तोला के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

सोने की तरह चांदी वायदा में भी गिरावट चल रही है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को मई सिल्वर वायदा भाव 345 रुपये टूटकर 67,200 रुपये प्रति किलो पर खुला। इससे पिछले ट्रेड में शाम को चांदी वायदा का बंद भाव 67,545 रुपये प्रति किलो था।शुक्रवार सुबह 9.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर चांदी 67232 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button