Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

शिवराज सिंह चौहान ने आज महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी।

newsmrl.com womens day update by nujhat

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देश प्रदेश की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक बधाई दी।

वे इस अवसर पर सुबह 7:00 बजे मुख्यमंत्री हाउस परिसर से ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत करने पहुंचे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का वाहन काफिला जिसमें सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात थी, नेहरू नगर चौराहे की ओर रवाना हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथों में झाड़ू थाम सड़क की सफाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सफाई कर्मियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के निराकरण का आश्वासन दिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महिला दिवस के मौके पर सुबह भोपाल भ्रमण पर निकले थे।इस दौरान रास्ते में जब उन्हें महिला सफाईकर्मी दिखीं तो सबसे पहले उन्होंने महिला सफाईकर्मियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।साथ ही उनके साथ झाड़ू लगाई और चाय पर चर्चा की।

आपको बता दें कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 200 करोड़ रुपए का कर्ज वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया है।इसके अलावा वे भोपाल में हुनर-हाट का शुभारंभ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button