Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

रेप के आरोपी ने महिला को जिंदा जलाया

newsmrl.com crime update by nujhat

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जमानत पर रिहा हुए दुष्कर्म के आरोपी ने बुधवार रात करीब एक बजे पीड़िता की हत्या करने के इरादे से जिंदा जला दिया।


वह करीब 70% तक झुलस गई। उसे गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पीड़ित पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग नानी के पास रह रही है।

पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिश्नोई को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इससे पहले घटना की सूचना पाकर गुरुवार सुबह थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने टीम के साथ वार्ड 19 धानमंडी के पीछे स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मौका-मुआयना किया। यहां से एक खाली बोतल और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है, जो आग लगाने में इस्तेमाल किया गया।

पीड़ित ने दो साल पहले आरोपी प्रदीप बिश्नोई के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। आरोपी प्रदीप फिलहाल जमानत पर था। ऐसे में पुलिस अब इस मामले को आग लगाकर हत्या किए जाने से जोड़कर देख रही है। गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार का कहना है कि पीड़िता की नानी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button