दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन में सफर करने वालों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है
उन्हें जून से चालक रहित मेट्रो में सफर करने का मौका मिलेगा सबसे अच्छी बात यह है कि 58 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर जून से ही सफर के दौरान कहीं पर भी ब्रेक नहीं लगेगा और ना ही पूरे पिंक लाइन पर सफर के दौरान कहीं भी बाहर निकलने की जरूरत होगी।
इससे समय के साथ यात्रियों के भाड़े में भी बचत होगी।
दिल्ली मेट्रो के द्वारा दो कारीडोर मजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस सिग्नलिंग सिस्टम लगाया था जिसमे से मजेंटा लाइन पर पहले ड्राइवरलेस सर्विस की शुरुवात हो चुकी है।पिंक लाइन पर भी इसकी शुरुआत जल्द हो जाएगी।
पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कारीडोर है।
सूत्रों के मुताबिक पिंक लाइन में ड्राइवरलेस सर्विस के प्रथम चरण के ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है,सभी मंजूरी मिलने के बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी
