Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

नाबालिग पोती ने मां के साथ मिलकर की दादी की हत्या

newsmrl.com crime update by pooja_goswami

अपनी मां की हत्या का एफ आई आर दर्ज कराने वाले वकील की पत्नी और नाबालिग बेटी ही हत्यारे निकले।

बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार और नोखा थानाधिकारी अरविन्द सिंह ने मामले का खुलासा किया।

सास द्वारा छोटे बेटे को 50 हजार रुपए देने से नाराज बड़ी बहू ने अपनी बेटी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वृद्ध मां की हत्या की FIR दर्ज कराने वाले वकील बेटे टीकमचंद ​​​​​​को जब सच पता चला तो बोले, “अब मैं क्या करूं।”।

मृतका चंद्र कंवर के दो बेटे हैं। बड़ा टीकमचंद और छोटा किशोर सिंह। 13 फरवरी को सुबह चंद्र कंवर की लाश उसकी ढाणी में बनी झोपड़ी में मिली थी। बड़ा बेटा टीकमचंद मौके पर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी। FIR दर्ज करा कर जांच की मांग की। 20 दिन से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। साइबर सेल की टीम ने परिवार का मोबाइल लोकेशन खंगाला।

टीकमचंद की पत्नी संतोष कंवर और उसकी नाबालिग बेटी का मोबाइल लोकेशन ढाणी गांव की रोड पर मिला। जहां पर हत्या हुई थी ठीक वहीं पर लोकेशन मिलने से पुलिस का शक बढ़ गया। पुलिस ने सख्ती के साथ उससे पूछताछ की तो मां और बेटी जुर्म कबूल कर दिया। संतोष कंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग बेटी को नारी निकेतन भेजा गया है।

वृद्धा चंद्र कंवर की हत्या बहुत ही नृशंस तरीके से की गई। जब टीकमचंद की पत्नी को यह पता लगा कि उसकी सास ने छोटे बेटे को दो दिन पहले ही 50 हजार रुपए दिए थे, इससे वो गुस्से में थी। अपनी बेटी के साथ 12 फरवरी की रात वो घर से करीब 4 किलोमीटर दूर ढाणी पहुंची। सास को देखते ही उस पर मसाले पीसने वाली मूसल से सिर पर वार किया। इतने वार किए कि वृद्ध सास ने दम तोड़ दिया। रात को ही मां और बेटी वापस अपने घर आ गई। इस दौरान उनके पास अपना मोबाइल था, जिसकी जांच करने पर पुलिस को लोकेशन दावां गांव पर लगे टॉवर पर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button