Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

यूपी में भीषण सड़क हादसा

crime update by akanksha

यूपी के कानपुर देहात में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।


भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊखास गांव के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक मुगल रोड के किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक सवार तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। अन्य13 लोग घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पुखराया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मऊखास गांव के निकट चालक के द्वारा गाना बजाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर मुगल रोड के किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए।

जहां पर डॉक्टर बृजेश कुमार ने बरनाव गांव निवासी मुनिया की पत्नी पिंकी, रामखिलावन की पुत्री चन्दावती, रमेश, कलौलीतीर के श्रीकांत का पुत्र सूरज, पुत्री कोमल, पत्नी राधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं लालाराम, सुमित्रा, रंजन देवी, विमला देवी, शिवलाल, साजन, शिवप्यारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर सीएचसी पुखरायां पहुंचे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button