हिम्मत है तो किसान और जॉब की बात करो।
राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को महंगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरते हुए लिखा था कि क्या कोई ऐसी जगह है जहां रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान मिलता हो और वहां जाकर आपको ऐसा ना लगे कि सरकार आपको लूट रही है।पीएम मोदी को राहुल गांधी का चैलेंज।
कहा- हिम्मत है तो किसानों और रोजगार की बात करो
महंगाई को लेकर भी राहुल गांधी ने किया था ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चैलेंज किया है। राहुल गांधी ने कहा कि हिम्मत है तो पीएम मोदी रोजगार और किसानों की बात करके दिखाए।
इन मसलों पर बोल सकते हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी देश में फिर से बढ़ते कोरोना के मामले और एक मार्च से शुरू हो रहे वैक्सीनेश के दूसरे चरण को लेकर अपने विचार रख सकते हैं।इसके अलावा बहुत से बच्चों के परीक्षाओं का समन नजदीक है ऐसे में पीएम मोदी एग्जाम्स को लेकर भी कुछ टिप्स दे सकते हैं। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर भी पीएम मोदी अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
