Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Sports
Trending

राजस्थान खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, बढ़ाई गई है इनामी राशि

newsmrl.com sports update by cherry goswami

राजस्थान खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, बढ़ाई गई है इनामी राशि

खिलाड़ियों के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा निर्णय किया है, जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली इनामी राशि को 3-4 गुना बढा दिया गया है। इसकी जानकारी राजस्थान CM गहलोत ने सोशल मीडिया पर दी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि ‘ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।’

उन्होंने ओलम्पिक खेलों के लिए इस राशि के बारे में बताते हुए कहा कि ‘ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने को मंजूरी दी है।’

साथ ही, एशियन गेम्स के बारे में उन्होंने बताया कि ‘एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रू, रजत पदक जीतने पर इनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रू, कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रू से बढ़ाकर 30 लाख रू करने का निर्णय किया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button