Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

विराट कोहली पर लगा 12 लाख का जुर्माना

newsmrl.com cricket exclusive report by Rihan Ibrahim

CSK से हार के बाद RCB को एक और झटका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।सीएसके से 69 रनों की हार के बाद कोहली के लिए ये एक और झटका है।

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है।’इसमें कहा गया है, ‘यह आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति के लिए टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।

आरसीबी को आईपीएल के इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।

आरसीबी ने आईपीएल के 14वें सीजन में लगातार चार जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे 69 रन से मात दी।रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल के सामने आरसीबी को बुरी तरह हार मिली।इस जीत से सीएसके ने आरसीबी से अंक तालिका में टॉप पॉजिशन भी छीन ली।

सीएसके अब टॉप पर काबिज हो गई है। आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई है।मैच में नाबाद 62 रन, 3 विकेट और एक रन आउट करने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button