देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों की लापरवाही। मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि अब सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। मास्क नहीं पहनने वालों या दिखावटी मास्क पहनने वालों पर फाइन (अर्थदंड) लगाया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली देश में सबसे आगे हैं।
यहां बगैर मास्क पाए जाने पर 2000 रुपए का चालान काटा जा रहा है। ताजा खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां सरकार ने मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का चालान काटने का आदेश दिया है। जानिए यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड समेत अन्य राज्यों में मास्क के नियमों की अनदेखी करने पर कितने रुपए का चालान काटा जा रहा है।
