Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

नन्हें शावक की दर्दनाक मौत।

newsmrl.com godia train update by akanksha tiwari

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बाघ के शावक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।


शावक अपनी मां के साथ रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा जिले से सटे गोरेगांव वन मंडल के पिंडकेपार-गोंगले रेलमार्ग पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट की बाघिन टी-14 अपने तीन शावकों के साथ सोमवार को रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी।

इसी दौरान उसका शावक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। शावक की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है। यह गोंदिया से चंद्रपुर रेलवे ट्रैक जिले के संरक्षित वन क्षेत्र नागजीरा के बीच से होकर गुजरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button