Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

अंबिकापुर में स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मां -बेटा और 10 साल की बेटी की गई जान, स्कूटी के दो टुकड़े हुए

newsmrl.com Scooty riders collided with speeding car in Ambikapur, mother-son and 10-year-old daughter were killed, scooter were 2 part broken reporting by nujhat

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार 10 साल की बच्ची और उसके बड़े भाई और मां की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों के शव सड़क पर 150 मीटर की दूरी तक बिखरे हुए थे। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस को शवों की शिनाख्त करने में घंटों लग गए। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

तीनों की मौके पर ही मौत, स्कूटी के दो टुकड़े हुए
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी के भी दो टुकड़े हो गए। वहीं कार का भी आगे का शीशा टूट गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे, जो हादसे के बाद भाग निकले। कार पर नंबर भी अधूरे लिखे हुए हैं। सुबह हुए हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कराई। इसके बाद दोपहर तक तीनों के शवों की शिनाख्त हो सकी। फिलहान उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बतौली क्षेत्र के मांजा चिरागा निवासी मीना बाई (45) पत्नी सोहर साय, उनका बेटा शंकर कुमार (21) और बेटी सुशीला कुमारी (10) स्कूटी से एक शादी में शामिल होने के लिए ग्राम कोट जा रहे थे। स्कूटी शंकर चला रहा था। अभी वे NH-43 पर ग्राम बेलकोटा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मीना बाई सड़क पर गिर पड़ी। जबकि बेटा शंकर और बेटी सुशीला घिसटते हुए दूर तक चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button