Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

इस गांव में में हुई रहस्यमई मौतों की जांच के लिए गृहमंत्री स्वयं पहुंचे

newsmrl.com crime update by akanksha tiwari

दो दिन पहले एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई थी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन के समीप ग्राम बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार सुबह-सुबह ग्राम बठेना पहुंच गए।

उन्होंने मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में IG इंटेलिजेंस से भी बात की है। वहीं SP प्रशांत ठाकुर उन्हें घटना को लेकर जानकारी देते रहे।


गृहमंत्री साहू सुबह करीब 6 बजे पाटन के बठेना गांव पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ SP सहित अन्य अफसर भी मौजूद थे। गृहमंत्री ने एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा और इस संबंध में अफसरों से बात की। जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा उन्होंने लिया। फिर घटना को लेकर गंभीरता से जांच करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। साथ ही जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button