Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSports
Trending

शार्दुल और सूर्यकुमार चमके, भारत ने इंग्लैंड को 8 रनों से हराया

newsmrl.com t-20 match update by kiran rawat

भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराते हुए सीरीज में जोरदार वापसी की है।

भारत ने सूर्यकुमार यादव (57) की हाफ सेंचुरी की बदौलत 8 विकेट पर 185 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने शुरुआत तो दमदार की, लेकिन 17वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने पहले बेन स्टोक्स (46) और फिर कप्तान इयोन मोर्गन (4) को लगातार दो गेंदों में चलता करते हुए मैच का पासा ही पलट दिया। इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवरों में 23 रन भी बचाए। भारत ने यह मुकाबला 8 रनों से अपने नाम किया और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।

आखिरी ओवर का रोमांच, शार्दुल ने जितवा दिया मैच

इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 23 रन चाहिए थे। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में जोफ्रा आर्चर ने दूसरी गेंद पर फोर और फिर तीसरी गेंद पर सिक्स लगाकर इंग्लैंड को मैच में ला दिया। अब आखिरी 3 गेंद पर 12 रन चाहिए थे। शार्दुल ने दो गेंदें वाइड कर दी तो 3 गेंद पर 10 रन हो गए। यहां नियमित कप्तान विराट कोहली मैदान से बाहर थे, जबकि रोहित शर्मा लगातार शार्दुल से बातचीत कर रहे थे। उसका फायदा भी हुआ। बेहद चतुराई से ठाली गई चौथी गेंद पर आर्चर एक रन के साथ नॉन स्ट्राकिंग ऐंड पर चले गए तो भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली। दो गेंद पर अब इंग्लैंड को 9 रन चाहिए थे। जॉर्डन अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। अब मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में आ गया। आखिरी गेंद पर आर्चर कोई रन नहीं बनाए पाए।

इंग्लैंड की तरफ से आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट लिए, लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया। जेसन रॉय (27 गेंदों पर 40, छह चौके, एक छक्का) और बेन स्टोक्स (23 गेंदों पर 46, चार चौके, तीन छक्के) ने भारत के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश की जबकि आर्चर (आठ गेंदों पर नाबाद 18) ने मैच को रोमांचक बनाया लेकिन आखिर में इंग्लैंड आठ विकेट पर 177 रन तक ही पहुंच पाया।

भारत की तरफ से पंड्या ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। ठाकुर (42 रन देकर तीन) भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि लेग स्पिनर राहुल चहर ने 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने 30 रन देकर एक विकेट लिया। भुवनेश्वर ने पिछले मैच के नायक जोस बटलर (नौ) को शुरू में चलता कर दिया लेकिन रॉय ने कुछ करारे शॉट जमाकर रन गति बनाए रखी। जिससे इंग्लैंड ने पावरप्ले में 48 रन बनाए।

पावरप्ले के बाद गेंद संभालने वाले चहर ने अपने पहले ओवर में ही गुगली पर डेविड मलान (17 गेंदों पर 14) को बोल्ड किया जो उसे रिवर्स स्वीप करना चाहते थे। पंड्या ने रॉय को पटकी गेंद पर डीप मिडविकेट खड़े सूर्यकुमार के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। स्टोक्स ने दोनों स्पिनरों वॉशिंगटर सुंदर और चहर पर छक्के जड़कर इंग्लैंड की उम्मीदें जगायी जबकि जॉनी बेयरस्टो (25) ने सुंदर के आखिरी ओवर में दो चौके और छक्का लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ दिया। सुंदर ने चार ओवर में 52 रन लुटाए।

चहर ने बेयरस्टो का विकेट लेकर अपना गेंदबाजी विश्लेषण सुधारा। स्टोक्स और बेयरस्टो ने चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। ठाकुर ने स्टोक्स और इयोग मोर्गन (चार) को लगातार गेंदों पर आउट करके भारत का पलड़ा भारी कर दिया। इन दोनों ने ऑफ कटर पर आसान कैच दिए। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 23 रन चाहिए थे। आर्चर ने ठाकुर पर चौका और छक्का लगाया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव के आकर्षक अर्धशतक और श्रेयस अय्यर की आखिरी क्षणों की तेजतर्रार पारी से भारत ने जोफ्रा आर्चर के झटकों के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां आठ विकेट पर 185 रन बनाए। ईशान किशन के चोटिल होने से टीम में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार ने विवादास्पद तरीके से आउट दिए जाने से पहले 31 गेंदों पर 57 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

उनके अलावा श्रेयस अय्यर (18 गेंदों पर 37 रन, पांच चौके, एक छक्का) और ऋषभ पंत (23 गेंदों पर 30 रन, चार चौके) ने उपयोगी योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट लिए।

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट में 9000 रन

भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने आदिल राशीद की मैच की पहली गेंद लॉग ऑफ पर छक्के के लिए भेजी। उन्होंने इस बीच टी20 क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे किए लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं खिंची। आर्चर की धीमी लेग कटर पर उन्होंने वापस गेंदबाज को आसान कैच दे दिया। उनकी जगह लेने के लिए उतरे सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली गेंद ही छक्के के लिए भेजी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button