Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

ममता बनर्जी ने कहा- देखती हूं चुनाव के बाद कौन ‘गद्दार’ बचाता है…

newsmrl.com bangal election news update by kiran rawat

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज एक बार फिर कहा कि उनकी कार पर मंगलवार को हमला किया गया.

उन्होंने गोघाट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास नंदीग्राम में मंगलवार को उनकी कार पर हमला करने वालों की तस्वीरें और वीडियो हैं और वह चुनाव के बाद इस मुद्दे को उठाएंगी.


बनर्जी ने कहा कि वह कार्रवाई से इसलिए परहेज कर रही हैं, क्योंकि चुनाव जारी हैं और आदर्श आचार संहिता लागू है. बनर्जी ने एक रैली में कहा, ”मेरी कार पर हमला करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई? मैं सिर्फ इसलिये चुप हूं क्योंकि चुनाव चल रहे हैं. वरना मैं उन्हें बताती कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है.” मुख्यमंत्री ने कहा, ”मेरे पास कार पर हमला करने वाले गुंडों के वीडियो हैं. बंगाल में चुनाव होने दीजिये. उसके बाद मैं कार्रवाई करूंगी.”


आक्रामक नजर आ रहीं बनर्जी ने हमलावरों से कहा, ”देखती हूं कि कौन ”गद्दार” तुम्हें बचाता है. बचकर कहां जाओगे तुम? दिल्ली, बिहार, राजस्थान या उत्तर प्रदेश. मैं तुम्हें खींचकर यहां ले आऊंगी.”

ममता बनर्जी के साथ मंगलवार को कथित तौर पर विपक्षी दल के समर्थकों ने उस वक्त धक्का-मुक्की की जब वह पिटाई के बाद घायल एक तृणमूल कार्यकर्ता को देखने जा रही थी. प्लेकार्ड हाथों में थामे लोगों ने उनकी कार का पीछा भी किया. टीएमसी सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने कार पर हमला भी किया.

बनर्जी ने सिंगूर से पार्टी उम्मीदवार बेचराम मन्ना और धनियाखाली से प्रत्याशी और मौजूदा विधायक आशिमा पात्रा की रैली में कहा, ‘‘बीजेपी बंगाल में शांति व्यवस्था को बाधित करने के लिये बिहार और उत्तर प्रदेश से गुंडे ला रही है. यहां बंगाल में अनेक बाहरी हैं.”

नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने उनसे लड़ने के लिये माकपा के गुंडों को अपने साथ मिला लिया है. उन्होंने आरोप लगाया, ”आप एक अकेली महिला से लड़ने से डर रहे हैं…बीजेपी के पास अपना कुछ भी नहीं है. वे उधार लिए गए माकपा के गुंडों के जरिये पार्टी चला रहे हैं. बीजेपी ने चुनाव लड़ने के लिए माकपा के ”हरमदों” (भाड़े के गुंडों) को टिकट दिये हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button