Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessLifestyleSports
Trending

राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने की पुष्टि

newsmrl.com Rahul Dravid will be the coach of Team India, BCCI President Sourav Ganguly confirmed update by Akanksha Tiwari

पूर्व भारतीय कप्‍तान राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कोच होंगे.

बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के अनुसार गांगुली ने श्रीलंका में छोटी सीरीज के लिए द्रविड़ की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है, क्‍योंकि उसी समय विराट कोहली की अगुआई में एक टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की टेस्‍ट सीरीज की तैयारियों में बिजी होगी. द्रविड़ पिछले कई सालों से भारतीय अंडर 19 और भारत ए की टीम को कोचिंग दे रहे हैं और उन्‍होंने भारत की बेंच स्‍ट्रेंथ को काफी मजबूत किया है.

वहीं टी20 वर्ल्‍ड कप के आयोजन पर गांगुली ने कहा कि हमने भारत सरकार को टैक्स में छूट देने के लिए पत्र लिखा है और हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं. हमारे पास अभी भी समय है. जल्‍द से जल्‍द बीसीसीआई फैसला लेगा.

शिखर धवन की अगुआई में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए इस महीने के अंत में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी. इस दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं, जहां उन्‍होंने रवाना होने से पहले सोमवार से अपना 14 दिन का क्‍वारंटीन शुरू कर दिया है.सरकार के जवाब के इंतजार में बीसीसीआई

दरअसल देश में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए टी20 वर्ल्‍ड कप का यहां पर आयोजन मुश्किल लग रहा है. ऐसे में आईसीसी ने यूएई को विकल्‍प के तौर पर रखा है. आईसीसी ने बीसीसीआई को इस पर फैसला लेने के लिए 28 जून तक का समय दिया है. टैक्स छूट को लेकर बीसीसीआई को 15 जून तक आईसीसी को जानकारी देनी है.

शिखर धवन की अगुआई में टीम इंडिया इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होगी, जहां उसे जुलाई में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button