भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अमित शाह के भाषण की कुछ पंक्तिया प्रकाशित की
इन पंक्तियों में अमित शाह ने बंगाल चुनाव का आगाज करते हुए तृणमूल सरकार पर निशाना साधा।
जिसमें उन्होंने कहा है
- तृणमूल सरकार ने बंगाल का पतन किया है।
- अब समय आ गया है, सोनार बांग्ला बनाने का।
- अब समय आ गया है, आदिवासी बच्चों को घर पर ही नौकरियां दिलाने का।
- इसके लिए बंगाल में भाजपा सरकार बनानी होगी।
उन्होंने कहा….
मोदी जी ने आने के बाद जो सबसे बड़ा काम किया डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की रचना करके। इस फंड के अंतर्गत यहां जो खनिज निकलता है, उसमें से एक हिस्सा आदिवासी भाइयों के विकास के लिए खर्च किया जाना है। मगर यहां डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड कटमनी की भेंट चढ़ जाता है देशभर में 35,000 करोड़ से ज्यादा रु खर्च किया गया। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि क्या दोष है मेरे बंगाल के आदिवासियों का, उन तक ये पैसा क्यों नहीं पहुंचता है।
