Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

व्यवसाय करना सरकार का काम नहीं – मोदी

newsmrl.com politics update by nujhat

पीएम नरेंद्र मोदी ने की निजीकरण की हिमायत, कहा- व्यवसाय करना सरकार का काम नहीं है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का काम व्यवसाय करना नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान जन कल्याण पर होना चाहिए।

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार का व्यापार में रहने का कोई काम नहीं है।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का ध्यान लोगों के कल्याण और विकास से जुड़ी परियोजनाओं में ही रहना चाहिए। वे एक वेबिनार में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के लिए बजट में हुई घोषणाओं पर बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार खुद व्यापार चलाए, उसकी मालिक बनी रहे, आज के युग में न ये आवश्यक है, न ये संभव रहा। उन्होंने कहा, ‘सरकार जब व्यापार करने लगती है तो बहुत नुकसान होते हैं। निर्णय लेने में सरकार के सामने बंधन होते हैं। सरकार में वाणिज्यिक निर्णय लेने का अभाव रहता है।aसभी को आरोप और कोर्ट का डर रहता है
इस कारण सोच रहती है कि जो चल रहा है उसे चलने दो ऐसी सोच के साथ व्यापार नहीं हो सकता।

निजीकरण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम घाटे में हैं और कइयों को करदाताओं के पैसे से मदद दी जा रही है।उन्होंने कहा, ‘बीमार सार्वजनिक उपक्रमों को वित्तीय समर्थन से अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ता है, सरकारी कंपनियों को केवल इसलिए नहीं चलाया जाना चाहिए कि वे विरासत में मिली हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button