छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए घर पहुंच ऑक्सीजन सुविधा के लिए बनाई गई योजना में ऑक्सीजन हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।
रायपुर में ऑक्सीजन संबंधी सहायता के लिए व्हाट्सअप न.- 8575333339 पर संपर्क करें।
इस बारे में जानकारी देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने आज एक ट्वीट करते हुए कहा
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस कर रहे या होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील’ कार्यक्रम के तहत ऑक्सीजन की घर पहुंच सेवा की शुरूआत की है।
