Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

सलमान खान पर एक्स-गर्लफ्रेंड का बयान…

newsmrl.com bollywood news update by nujhat

8 साल तक रिलेशनशिप में रहीं सोमी अली बोलीं- उन्होंने मुझे धोखा दिया, मैंने 5 साल तक उनसे बात नहीं की थी

सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वे एक इंटरव्यू में सुपरस्टार के साथ अपने रिश्ते पर बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, “मुझे उनसे ब्रेकअप किए 20 साल हो चुके हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया था और मैंने उनसे ब्रेकअप किया और छोड़ दिया। सिम्पल सी बात है।” सोमी ने यह भी कहा कि दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन उन्होंने सलमान से 5 साल तक बात नहीं की थी।

सोमी के मुताबिक, उन्होंने सलमान से कुछ भी नहीं सीखा, लेकिन उनके पैरेंट्स से कई अच्छे बातें सीखीं। वे कहती हैं, “सबसे बड़ी बात जो मैंने सीखी, वह यह कि उन्होंने कभी किसी का धर्म नहीं देखा। सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया। उनका घर हर किसी के लिए खुला था। खासकर सलमा आंटी से मुझे बहुत प्यार मिला।”

बॉलीवुड का हिस्सा बनने इंडिया नहीं आई थी’

सोमी अली पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था और यही वह दौर था जब सलमान और वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता करीब 8 साल तक चला था। जूम डिजिटल से बातचीत में सोमी ने कहा, “मैं इंडिया बॉलीवुड का हिस्सा बनने नहीं गई थी। जब मैंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया तो वहां मेरे लिए कुछ नहीं बचा था।”

‘मैंने प्यार किया’ दिल दे बैठी थीं

सोमी जब 15 साल की थीं, तब उन्होंने सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखी और उन्हें दिल दे बैठीं। सलमान से शादी की चाहत लिए वे मुंबई आईं और काम की तलाश करने लगीं। इसी दौरान एक स्टूडियो में उनकी मुलाकात सलमान से हुई और जल्दी ही उनका अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने फिल्म ‘बुलंद’ (1992) में साथ काम किया, जो आज तक रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म 80 प्रतिशत शूट हो चुकी थी।

ऐश्वर्या के कारण टूटा सलमान से रिश्ता

एक पुराने इंटरव्यू में सोमी ने कहा था कि सलमान उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। लेकिन ऐश्वर्या राय बीच में आईं और उनका रिश्ता टूट गया। बकौल सोमी, “सलमान पर मेरा क्रश उस वक्त हो गया था, जब मैं टीनएजर थी। यही क्रश मुझे फ्लोरिडा से इंडिया ले आया। मैंने फिल्मों को सिर्फ इसलिए ज्वॉइन किया ताकि सलमान से शादी कर सकूं।” 1997 में सलमान की नजदीकियां ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर ऐश्वर्या राय से बढीं और सोमी के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button