Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

InternationalInternational BreakingNational Breakingnewsmrl
Trending

अलकायदा के प्रवक्ता का बयान – पैगंबर के अपमान का लेंगे नूपुर शर्मा से बदला, खुफिया एजेंसियां चौकन्नी

Statement of Al Qaeda Spokesperson - Will revenge Nupur Sharma's statement on Prophet, intelligence agencies will be vigilant

NMRL EXCLUSIVE : अलकायदा की तरफ से मुस्लिमों से नूपुर शर्मा के बयान पर न्याय की बात कही गई है। कहा गया था कि अगर हम मोहम्मद पैगंबर के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते तो हम तबाह हो जाएंगे। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ताल्लुक रखने वाले एक्यूआईएस मुखिया आसिम उमर ने एक सवाल के तौर पर पोस्ट किया था। इसमें उसने पूछा था कि क्या कोई है जो पैगंबर मोहम्मद के सम्मान के लिए अपनी जान दे सकता है? सिर्फ इतना ही नहीं यह भी कहा गया था कि अगर हम मोहम्मद पैगंबर के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते तो हम तबाह हो जाएंगे। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ताल्लुक रखने वाले एक्यूआईएस मुखिया आसिम उमर ने एक सवाल के तौर पर पोस्ट किया था। इसमें उसने पूछा था कि क्या कोई है जो पैगंबर मोहम्मद के सम्मान के लिए अपनी जान दे सकता है? इन तमाम बयानों के बाद नूपुर शर्मा के लिए खतरा बढ़ने की आशंका को देख कर  खुफिया एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं,

गौरतलब है की भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद अलकायदा (एक्यूआईएस) ने जून में अपने एक प्रवक्ता के जरिए भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद अलकायदा के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा था कि पैगंबर पर नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान का बदला लेने के लिए वह लोग दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मुंबई में खुद को उड़ा देने को तैयार हैं। एक स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसमें नुपूर के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान का बदला लिए जाने की बात कही गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं, ओसामा बिना लादेन की एक फोटो के साथ एक्यूआईएस ने कहा था कि अगर आपकी बोलने की आजादी नियंत्रण से बाहर हो रही है तो इसके लिए हम जो करने वाले हैं उसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहिए।

नूपुर शर्मा के बयान के बाद से ही उन्हें हाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है, इसके अलावा बढ़ते खतरे को देखते हुए एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर पहले ही भारत में उदयपुर और अमरावती में दो लोगों की हत्या हो चुकी है। फिलहाल नूपुर शर्मा को पुलिस की सुरक्षा में किसी अनजान जगह पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button