DELHI : दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने एक ट्वीट कर बताया है की प्रदूषण के खतरे की वजह से इस बार भी दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दिया है गोपाल राय ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। दिल्ली में हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है। दिवाली के आसपास तो हवा दम घोंटू हो जाती है। प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड पार चला जाता है।
हालांकि, पिछले साल भी पटाखों की बिक्री पर रोक थी, लेकिन दिवाली पर पटाखों पर बैन को लेकर राजनीति भी खूब होती है। बस यहीं पर आप बजी मार जाती है, क्यूंकि तमाम राजनितिक पार्टियां इस बात को पर्यावरण से न जोड़ कर धर्म से जोड़ देते हैं, और भरी हंगामा किया जाट है, जबकि दिल्ली की जनता को ये प्रयोग पसंद आया था. इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/ डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।” दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 1 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है।




