new delhi- केंद्र सरकार ने माना, स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीन टीकाकरण में छत्तीसगढ़ नंबर 1, 99 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ
Raipur- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक ट्वीट करते हुए कहा..
यह संतोष की बात है कि अग्रणी रहते हुए छत्तीसगढ़ ने 99% स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का प्रथम डोज दे दिया है।
अब बस जल्द से जल्द भारत सरकार पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति करे, हमारे जागरूक नागरिक इंतजार कर रहे हैं, उत्साहित भी हैं।
इसके साथ उन्होंने ANI के हवाले से एक ट्वीट लिंक शेयर किया जिसमे नीति आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये डॉक्टर वीके पॉल के द्वारा ये बात बोली गई।
लिस्ट जारी करते हुए वीके पॉल ने जानकारी दी की किस राज्य में कितने % स्वास्थकर्मियो को प्रथम चरण की वैक्सीनेशन की डोज दे दी गई।
राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों के बीच एकल खुराक टीकाकरण कवरेज 89% है।
- राजस्थान में 95%,
- मध्य प्रदेश में 96%
- छत्तीसगढ़ में 99%
- दिल्ली में 78 फीसदी,
- यह 78% है, जो राष्ट्रीय औसत से 11% कम है। इसे 95% से ऊपर ले जाना चाहिए:
