Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

दिलीप घोष ने कहा- साड़ी पहनकर टांग दिखाना बंगाल की संस्कृति नहीं।

newsmrl.com bangal controversial comments news update by kiran_rawat

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने उचित ठहराया है. साथ ही उन्होंने कहा कि साड़ी पहनकर कोई महिला अपनी टांग दिखाए, यह बंगाली संस्कृति नहीं है.

एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए घोष ने बनर्जी को उनके जख्मी पैर को लेकर निशाना बनाया था और कहा कि अगर वोटों के लिए उन्हें अपने टूटे हुए पैर दिखाना है तो वे बरमूडा पहन सकती हैं, जिससे लोग उसे स्पष्ट रूप से देख पाएंगे. इस टिप्पणी के बारे में पूछने पर घोष ने कहा, ‘महिला मुख्यमंत्री होने के नाते हम उनसे कुछ अदब की उम्मीद करते हैं, जो बंगाल की संस्कृति और परंपरा के मुताबिक हो और बंगाली महिलाओं के मूल्यों के अनुरूप हो.

उन्होंने कहा, ‘बहरहाल, हम यहां साड़ी पहनी हुई एक महिला को देख रहे हैं, जो अपनी टांग अक्सर दिखाती हैं. क्या आप इसे बंगाल की संस्कृति के मुताबिक मानते हैं? मैंने इसका विरोध किया है.’ घोष की प्रतिक्रिया पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा, ‘बंगाल की बेटी के अपमान को लेकर बीजेपी अध्यक्ष रक्षात्मक मुद्रा में हैं और लोग महिला विरोधी को दंडित करेंगे.

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘चाहे साड़ी पहनी महिला हो या फटी जींस पहनी महिला, बंगाल माफ नहीं करेगा.’ राज्य के मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की महिलाएं ऐसी मानसिकता वाले लोगों को एक भी वोट नहीं देंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button