Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3Sports
Trending

इस क्रिकेटर की फिल्म का टीजर मचा रहा धूम

newsmrl.com exclusive report update by akanksha

भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मी दुनिया में व्यस्त हैं

और उनकी फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ का ट्रेलर काफी धूम मचा रहा है। इस ट्रेलर में हरभजन सिंह अपने अलग अंदाज में नजर आनेवाले हैं, जहां ऐक्शन भी है, मारधाड़ और क्रिकेट भी।

भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अब क्रिकेटर से एक्टर बन गए हैं। काफी लंबे समय से भज्जी खेल की बजाए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ (Friendship) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में भज्जी की डेब्यू फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. फ्रेंडशिप के टीजर की शुरुआत में भज्जी अपने बल्ले से मारपीट करते दिख रहे हैं। 1 मिनट 58 सेकंड के इस टीजर में भज्जी के अलग-अलग किरदार देखने को मिल रहे हैं।कभी वे गुस्से में आक्रामक तो कभी अपनी प्रेमिका संग रोमांटिक, कभी लुंगी डांस करते हुए कूल तो कभी मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते नजर आते हैं।


हरभजन सिंह की फिल्म (Friendship) के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। देशभर में उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।फ्रेंडशिप के जरिए भज्जी तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।इससे पहले वे 2013 में आई एक पंजाबी फिल्म में भी डेब्यू कर चुके हैं. फ्रेंडशिप में भज्जी क्रिकेट की पिच पर भी नजर आने वाले हैं जिसकी झलक आप टीजर में भी देख सकते हैं।वीडियो में भज्जी एक मोमेंट में गेंद पकड़े हुए भी नजर आ रहे हैं. हरभजन सिंह की ये फिल्म साउथ में बनी है जो हिंदी के अलावा 7 भाषाओं में डब की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button