Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

नीतीश के निकालने से पहले ही समर्थन वापसी और मंत्री पद त्यागने की रणनीति पर भाजपा

BJP on strategy to withdraw support and resign even before Nitish's removal

BIHAR : शाम हुई डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बीजेपी नेताओं की से आ रही ख़बरों के अनुसार भाजपा नेताओं की रणनीति ये है कि बर्खास्तगी से पहले बीजेपी नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले लेगी और बीजेपी के मंत्री राज्यपाल को इस्तीफा दे देंगे। चूँकि बिहार में अब नीतीश की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का गिरना और नीतीश के ही नेतृत्व में महागठबंधन सरकार का बनना तय है। इसलिए अब जेडीयू, बीजेपी, आरजेडी सब आगे की राजनीति पर विचार कर रहे हैं।

इस कदम से भाजपा जनता से ये कह कह सकेगी की कि नीतीश ने हमें नहीं, हमने ही जेडीयू को छोड़ दिया, इसके साथ ही बीजेपी विपक्ष में बैठकर जनता को उए भी बोल सकती है कि हमने तो बड़ी पार्टी रहते हुए भी कम सीट वाले नीतीश को सीएम बनाया लेकिन वो आरजेडी-कांग्रेस के साथ चले गए। दरअसल नीतीश ने 2013 में डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी समेत बीजेपी के कुछ नेताओं को मिलने बुलाया था जिससे अलग होने का सम्मानजनक रास्ता निकाला जा सके। लेकिन बीजेपी से कोई नहीं गया तो नीतीश ने भाजपा के मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था। अब भाजपा न नए सिरे से 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी रणनीति बनाने की शुरुआत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button