Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark News
Trending

सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोलियां, 3 घायल, 4 की मौत

newsmrl.com CRPF jawan opened fire on his own comrades, 4 injured, 4 dead update by akanksha tiwari

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने रात करीब एक बजे अपने ही साथियों पर गोलियां बरसा दी, 4 जवानों की मौत, 3 घायल।

सुकमा। घटना रात करीब एक बजे सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।

घटना में घायल हुए 5 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है, वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित जवान रितेश रंजन यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button