Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

10 दिन से लापता नाबालिग का शव मिला

newsmrl.com crime news update by kiran rawat

लैलूंगा थाना क्षेत्र की नाबालिग 23 मार्च की शाम घर से बिना बताए निकली थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि डूमरपारा के पास एक नाबालिग की लाश मिली है।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव पर कपड़े नहीं थे। परिजन ने शिनाख्त की तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शॉर्ट पीएम में हत्या की आशंका जताई गई है। शव जिस हालत में मिला है उससे लोगों के साथ पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या का शक है। लैलूंगा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

14 साल की नाबालिग का शव लैलूंगा के एक गांव में मिला है। 10 दिन पहले मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल पर उसे बड़ी बहन ने टोका तो फोन पटक कर घर से चली गई थी। परिवार तब से ही उसकी खोजबीन में लगा हुआ था। अचानक नाबालिग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लैलूंगा पुलिस मामले में अपराध दर्ज करने में जुटी हुई है। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

दो दिन पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी- नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट लैलूंगा थाने में दो दिन पहले दर्ज कराई गई थी। परिजन रिश्तेदारों के यहां बच्ची को ढूंढते रहे। शव गांव के किनारे ही खेत में मिली है।

ऐसी आशंका भी है कि वारदात करने वाले किसी शख्स ने उसे पकड़ कर गांव में ही रखा हो। हालांकि उसके गांव में होने की भनक किसी को नहीं हुई। परिवार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से नाबालिग की तस्वीर शेयर कर मदद मांग रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button