Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark News
Trending

BIG BREAKING- मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है।

newsmrl.com Big Breaking News Update by Rihan Ibrahim

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे।

सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कई पत्रकारों ने उनके निधन की खबर ट्वीट की है. उनके निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत स्तब्ध हो गाय है. कई पत्रकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है. पत्रकारों के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.

रोहित सरदाना के निधन को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर लिखा, ”बहुत ही भयानक समाचार है. जाने-माने टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है. आज सुबह दिल का दौरा पड़ा. उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना.

वहीं आजतक मीडिया संस्थान से जुड़ी पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने लिखा, ”हंसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियाँ. उनके लिए इस दंगल को हारना नहीं था रोहित सरदाना जी. आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में ICU में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर. कुछ कहने को अब बचा ही नहीं.”

रोहित सरदाना के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाताया. उन्होंने लिखा, ”वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है. वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति”

अखिलेश यादव ने संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया..
आज तक के वरिष्ठ एंकर और देश के जाने माने टीवी पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का कोरोना संक्रमित होने के बाद आकस्मिक निधन, अत्यंत दुःखद। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे भगवान।

शत-शत नमन एवं भावांजलि! https://t.co/ojXtb4Nzc0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button