Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

कोरोना को लेकर आखिर जारी हो गई गाइडलाइन।

newsmrl.com covid19 guideline update by Nujhat

छत्तीसगढ़ में करोना अब बेकाबू है। छत्तीसगढ़ के देश के उन 5 राज्यों में शामिल हैं, जहां सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।


राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में कोरोना की रफ्तार बेहद खतरनाक है, खासकर दुर्ग की….जहां मरीजों की संख्या ने तो रायपुर का भी रिकार्डतोड़ दिया है। दुर्ग में औसतन 450 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दुर्ग में खतरनाक रफ्तार को देखते हुए दुर्ग में कलेक्टर सर्वेश भूरे और राजनांदगांव कलेक्टर टीपी वर्मा ने सख्त गाईडलाइन जारी की है।

28 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक के लिए जारी गाईडलाइन में हर तरह के आयोजनों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। दोनों जिलों के कलेक्टर ने अपने आदेश में सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेशपत्र के अनुसार –

• सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यकम, सार्वजनिक सभा, धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक सहित अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गयी है।

• धार्मिक स्थल केवल पूजा के लिए खुलेंगे, वहां कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

• शादी, अंत्येष्टि, श्राद्धकर्म, दशगात्र, चालिसवां में सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी।

• सभी प्रकाश के खेलकूद, इवेंट्स व स्पोर्ट्स के कार्यक्रम व आयोजन पर रोक रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button