कोरोनावायरस से लोग बीमार तो हुए लेकिन एक बड़ी दिक्कत थी मास्क.
मास्क की वजह से शुरुआत में लोगों को काफी दिक्कतें आईं. कान में दर्द, नाक पर निशान जैसी परेशानियां. खाने-पीने के लिए मास्क उतारना पड़ता था. लेकिन अब मेक्सिको के शोधकर्ताआों ने ऐसा मास्क बनाया है जिससे खाने-पीने में दिक्कत नहीं होगी. साथ ही ये कोरोना से आपको थोड़ा बचाएगा भी. इस मास्क को नाम दिया गया है सिर्फ नाक वाला मास्क या खाने वाला मास्क।
मेक्सिको के शोधकर्ताओं ने सहूलियत वाला मास्क बनाया है. इससे आपकी नाक पूरी तरह से कवर रहती है. हालांकि ये थोड़ा संदिग्ध लगता है कि इससे आप कोरोनावायरस संक्रमण से कितने बचे रहेंगे. क्योंकि आपका मुंह खुला रहेगा. इससे फायदा इतना है कि खाते-पीते समय आपको मास्क उतारने की जरूरत नहीं है. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आप इसके ऊपर एक सामान्य मास्क लगा सकते हैं।
कोरोनावायरस एक रेस्पिरेटरी बीमारी है. यानी सांस संबंधी बीमारी है. इसका वायरस हवा में तैर रही तरल बूंदों के जरिए आपके नाक से होते हुए फेफड़ों तक पहुंच जाता है. अगर कोई संक्रमित व्यक्ति खुली हवा में खास दे, छींक दे या खुली नाक से सांस ले तो वो कई लोगों को संक्रमित कर सकता है. इसलिए सभी लोगों के लिए मास्क लगाना जरूरी है. लेकिन मास्क की वजह से कई लोगों को दिक्कत भी होती है।
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आते ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया. बाइडेन ने कहा कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाएं. भारत समेत कई देशों में तो मास्क न लगाने पर जुर्माने तक के नियम बनाए गए हैं. राजधानी दिल्ली में तो न जाने कितने लोगों ने मास्क न लगाने पर जुर्माना दिया है।

