Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

घर से भागकर प्रेमी के साथ पुरी जा रही थी किशोरी, आरपीएफ ने रात 2 बजे…

newsmrl.com crime news update by pooja_goswami

आरपीएफ, रेलवे सुरक्षा बल ने स्‍टेशन पर रात 2 बजे एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है। हजारीबाग हॉस्‍टल में रहकर पढ़ाई करने वाला एक छात्र, एक किशोरी के साथ हजारीबाग रोड रेलवे स्‍टेशन पर संदेह के अवस्‍था में देर रात को पकड़ा गया।

यह प्रेमी जोड़ा रात करीब दो बजे स्‍टेशन प्‍लेटफॉर्म पर एकांत में देखा गया। शक होने पर आरपीएफ ने इन्‍हें पकड़ा। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह घर से भागकर जगन्‍नाथ मंदिर, पुरी में शादी करने जा रहा था। हाॅस्‍टल में रहकर पढ़ाई करने वाला 20 साल का छात्र साेनू कुमार अपनी 17 साल की नाबालिग प्रेमिका के साथ बीती रात छात्रावास से निकल भागा।

इसके बाद वे दोनों हजारीबाग रोड रेलवे स्‍टेशन पहुंचे। यहां इन्‍होंने पुरी जाने के लिए टिकट कटाया और फिर प्‍लेटफॉर्म पर आ गए। जहां संदेह होने पर आरपीएफ ने इनसे पूछताछ की, और फिर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका ने पूछताछ में आरपीएफ को बताया कि पढ़ाई के क्रम में उन दोनों में प्‍यार हो गया। इसकी जानकारी उनके परिवार वालों को नहीं है। वे दोनों घर से भागकर जगन्‍नाथ मंदिर, पुरी में विवाह करने जा रहे थे।

आरपीएफ ने छात्र और छात्रा से पूछताछ के बाद दोनों के परिजनों को उनकी बरामदगी की जानकारी दी। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वाले हजारीबाग रोड रेलवे स्‍टेशन पहुंचे। कागजी खानापूर्ति के बाद गवाहों के सामने छात्र और छात्रा को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। लड़का – लड़की के परिवार वालों ने आरपीएफ को समय पर जानकारी देने ओर दोनों को पकड़कर परिवार को सौंपने पर जी भरकर सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button