राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक मकान की छत ढह गई। जिसमें दबने से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि गैस रिसाव और फिर धमाके की वजह से छत ढह गई। बताया जा रहा कि घटना के दौरान घर में 7 सदस्य थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचानक हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। तुरंत ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। आखिरी सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पूरा मामला चित्तौड़गढ़ जिले का है। इस संबंध में DSP अमित कुमार ने बताया कि गैस का रिसाव और फिर ब्लास्ट होने से एक मकान की छत ढह गई। घटना में 3 लोगों की मृत्यु और 4 लोग घायल हुए हैं।

